अभिनव विद्यालय, रकमपुरा में 🇮🇳15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳का समारोह अभिनव के रजत जयंती भवन विद्यालय में NCC कैडेट और स्काउट ट्रूप की भागीदारी में पूर्ण हुआ।
समारोह में अतिथि के रूप में 🏅वीर चक्र प्राप्त श्री दुर्गा शंकर पालीवाल, डा. सुजान सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह चावला,परमाणु वैज्ञानिक ललित जी, झील मित्र तेजशंकर जी पालीवाल, आचार्य मयंक जोशी उपस्थिति हुए।
अभिनव के NCC कैडेट द्वारा तिरंगे को सलामी कमांडर सार्जेंट डिंपल चौधरी, माही राजावत और बॉयज ट्रूप कमांडर भावेश चौधरी द्वारा दी गई।
स्काउट गाइड, कब बुलबुल के रूप द्वारा भी तिरंगे को सलामी दी गई।
अभिनव संस्थान की व्यवस्थापिका सरोज नगर, हिंदी माध्यम के प्राचार्य डॉ उपेंद्र रावल, इंग्लिश मीडियम की प्राचार्य विदिता पंडित, अभिनव राकमपुरा के प्राचार्य कुशल रावल उपस्थित हुए।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार रावल ने बालको को उत्कृष्ट परेड के लिए नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।